फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दरोगा पर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तैनात दरोगा पर अभद्रता करने और मारपीट कर थाने से भगा देने का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी आरती गौतम पत्नी रोहित लाल का अपने मायके पक्ष के साथ कुछ शैक्षिक दस्तावेज और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। आरती ने इस विवाद के समाधान के लिए ऑनलाइन माध्यम से एक प्रार्थनापत्र दिया था। इसके आधार पर मैगलगंज थाने में तैनात दारोगा विनोद सिंह ने आरती को थाने बुलाया। आरोप है कि दरोगा ने उसके मायके वालों से जुड़े पढ़ाई के दस्तावेज उसे दिलवा दिए। दहेज के रुपये मांगने पर दरोगा ने उससे अभद्र भाषा में बात की और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
इस बारे में दारोगा विनोद सिंह ने बताया कि महिला का विवाह तय होने के बाद टूट गया था। तिलक में महिला के चाचा विकास ने दो लाख रुपये का सामान दहेज में दिया था। रिश्ता टूटने के एक साल बाद लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को रुपये देकर आपस में समझौता कर लिया था। इसके बाद आरती ने फिर से उसी युवक से प्रेम विवाह कर लिया। अब वह वही दो लाख रुपये अपने पिता से मांग रही है। मारपीट का आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें