फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रभारी निरीक्षक बोले- नामजद है आरोपी... भागकर कहां जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-निघासन। क्षेत्र के एक गांव निवासी छह साल की बच्ची के साथ उसी के ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती। हाल यह हुआ कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इतना ही नहीं प्रभारी निरीक्षक आरोपी के कहां भाग जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन




बुधवार को एक गांव निवासी एक युवक मामा के घर गया था। वहां पर उसकी 14 और छह साल की ममेरी बहन घर पर थीं। उसके मामा और मामी रकेहटी गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे उसने बड़ी बहन को घर के बाहर पुड़िया लेने भेज दिया था। छोटी बहन के साथ ममेरे भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इससे बच्ची बदहवास हो गई।



दुष्कर्म होने की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगते हुए बच्ची को इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की हालत में पहले से सुधार हो रहा है। तहरीर में आरोपी के नामजद होने के बाद भी निघासन पुलिस ने हर स्तर पर लापरवाही बरती, हाल यह हुआ कि दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन




शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने ऐसा बयान दिया, जिससे यह स्पष्ट भी हुआ कि पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने दिए गए बयानों में कहा कि घटना में आरोपी नामजद है। भागकर कहां जाएगा। उसको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें