फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मासूम के गले से सिक्का निकाल कर बचाई जान

Tue, 02 Jun 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ओटी में बच्चे के गले से निकालने के बाद टीम के साथ सिक्का दिखाते डॉ. मनोज शर्मा। स्रोत: अस्पताल
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों ने तीन वर्षीय बच्चे के गले में फंसा पांच रुपये का सिक्का बिना ऑपरेशन और चीरा लगाए निकालकर उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन

गोला निवासी गालिब सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने तीन वर्षीय पुत्र अमरजीत को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, बच्चा खेलते समय पांच रुपये का सिक्का निगल गया था। ईएनटी ओपीडी में मौजूद असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज शर्मा ने एक्स-रे कराकर सिक्के की स्थिति का पता लगाया। सिक्का भोजन नली के शुरुआती हिस्से में फंसा मिला।
इसके बाद टीम ने ऑपरेशन कक्ष में बच्चे को प्राथमिकता देते हुए तैयारी शुरू की। सुरक्षित बेहोशी की दवा देने के बाद दूरबीन विधि का इस्तेमाल कर बिना किसी चीरे या टांके के कुछ ही मिनटों में सिक्का बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे बच्चे के अस्पताल पहुंचने से लेकर जांच, प्रक्रिया की तैयारी और दोपहर एक बजे से पहले सिक्का निकालकर परिजनों को सौंप देने तक का पूरा कार्य करीब दो घंटे में पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें