फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलियापुर में ग्राम पंचायत की जमीन पर बना मकान ढहाया

विज्ञापन
अलियापुर में ढहाया गया घर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर से सटे अलियापुर गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर कराए गए अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन और पुलिस कर्मियों ने जेसीबी की मदद से ढहा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई के विरोध में गोला के नया बाईपास रोड स्थित पटेल चौराहे पर देर रात जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोला देहात के अलियापुर गांव में हनुमान मंदिर के निकट तहसील अभिलेखों में दर्ज बंजर भूमि पर गांव निवासी बहादुरलाल वर्मा ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिंटर डाल दिया। बुधवार की शाम नायब तहसीलदार अमित पांडे, लेखपाल जयप्रकाश वर्मा के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण को ढहा दिया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से मामला तूल पकड़ गया, देखते ही देखते लोग एकत्र होने लगे। मौके पर बसपा नेता अशोक कनौजिया, ओबीसी महासभा के प्रदेश संयोजक रामनिवास वर्मा तमाम साथियों के साथ पहुंचे और नए बाईपास मार्ग स्थित पटेल चौराहे पर बहादुरलाल वर्मा, उनके परिवार वालों के साथ सड़क जाम लगाकर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। बहादुरलाल वर्मा का कहना है कि जमीन उनके आवास के सामने सहन की है, जिस पर निर्माण कराया गया है। कार्रवाई से पूर्व तहसील प्रशासन को नोटिस देना चाहिए था। वहीं तहसील कर्मियों का कहना है कि अतिक्रमणकारी को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। फिर भी उसने निर्माण कार्य कर लिंटर डाल दिया। शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायत की बंजर जमीन पर बने मकान को ढहाकर जमीन खाली कराई गई है।
-
ओबीसी महासंघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को ओबीसी महासभा के प्रांतीय संयोजक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसडीएम अखिलेश यादव को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत गोला देहात के मजरा गांव आलियापुर में बहादुरलाल वर्मा के निर्माणाधीन मकान के मामले में नायब तहसीलदार अमित पांडे ने एक लाख रुपये बतौर घूस मांगे गए थे, रुपये न दिए जाने पर नायब तहसीलदार और कानूनगो, लेखपाल ने जेसीबी से मकान को ढहा दिया। पदाधिकारियों ने जांच कराकर एक सप्ताह के अंदर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने की दशा में एक सप्ताह बाद पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कनौजिया, राजीव वर्मा, संदीप वर्मा, कुलदीप यादव, विशाल राज, राहुल भारती, रामेंद्र प्रजापति, शोभित वर्मा, सुप्रीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
बोले-नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार अमित पांडे ने बताया कि अलियापुर में हनुमान मंदिर के निकट ग्राम पंचायत की बंजर भूमि पर बहादुरलाल वर्मा अवैध निर्माण करा रहे थे। 15 दिन पूर्व लेखपाल और पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाने का निर्देश भी दिया था। एक सप्ताह पूर्व नोटिस भी दिया गया था। लेकिन कार्य में तेजी लाकर कब्जा करने की नीयत से जमीन पर अवैध निर्माण करा दिया गया। जिसे ढहाया गया है। लगाए गए आरोप निराधार हैं। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें