शिक्षक दिवस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय कन्या इंटर कालेज में कार्यक्रम किया। यहां सेवानिवृत्त होने वाले 25 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इन सभी शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी गुप्ता ने शाल और धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वे लोग अब समाज को अपना समय दें तथा शिक्षण व्यवस्था में अपना योगदान करें। यहां राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. आरके जायसवाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र नाथ शुक्ला, महामंत्री अरविंद वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
अजमानी पब्लिक स्कूल में इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर रहीं। यहां वरिष्ठ शिक्षिका सुमित्रा यादव सहित कई शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेशू त्रिवेदी, प्रीति पाठक, तनुजा गुप्ता, रतनजीत छाबड़ा, सोनी गुप्ता, नीलम साहनी, अंजू पोद्दार, इंदू गुप्ता आदि रहीं। रोटरी क्लब ने रोटरी सभागार में अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कालेज की सेवानिवृत्त प्राचार्य फिरोजा हाशिमी जाफरी को सम्मानित किया। श्याम सुंदर गुप्ता ने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। यहां पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय की अध्यापिका मालती सक्सेना को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। क्लब की कुसुम नागर ने इनको प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया। कार्यक्रम में शरद गुप्ता, मगन टंडन, गिरधर कपूर, प्रभु प्रकाश अग्रवाल, डा. डीएन मालपानी, रवि भूषण साहनी, पन्ना लाल अग्रवाल, कमल मेहरोत्रा और कीर्ति गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इनरव्हील क्लब नवदिशा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम वाजपेयी की समस्त शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। यहां शिक्षिकाओं को शाल और पेन आदि सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम में मनजीत कौर सलूजा, रश्मि अजमानी, कुमकुम गुप्ता, सपना कक्कड़, ज्योति सिंह, दिव्या शर्मा सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं।