फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेरे मरने की वजह लड़की की फैमिली होगी... गुड बाय कहकर फंदे पर लटका

Thu, 03 Sep 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक अमन की फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में किराये के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रहे अमन (22) ने बुधवार की देर शाम कमरे में ही छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने मौत की वजह लड़की के परिजन के होने की बात लिखी। साथ ही गुड बाय लिखने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर लड़की समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में थाना तिकुनिया के ग्राम डांगा निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्र अमन किराये के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। अनिल का कहना है कि अमन की शादी के लिए एक लड़की के परिजन से बातचीत चल रही थी। लड़की के बाकी परिजन तैयार थे, लेकिन लड़की की दीदी और जीजा इस शादी के लिए राजी नहीं थे। शादी की बात शुरू होने के बाद अमन की लड़की से बातचीत होने लगी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि लड़की की दीदी व जीजा अमन पर सरकारी नौकरी का दबाव बना रहे थे। इस बात से अमन काफी अवसाद में था। इसी के चलते अमन ने बुधवार की शाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव पैतृक गांव पहुंचा, जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है।
परिजनों का कहना था कि बुधवार को जब काफी देर तक अमन से बात नहीं हुई तो उन्होंने आस-पास के लोगों को सूचना दी। परिजन अनहोनी की आशंका को भांपते हुए लखीमपुर आए, जहां पर उन्होंने अमन के शव को कुंडे से लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें