फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्राओं को एक दिन के लिए सौंपी थाना प्रभारी की कुर्सी तो सुरक्षा के टिप्स भी दिए

विज्ञापन
शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर जनपद में छात्राओं को थाना प्रभारी जैसे पदों की एक दिन के लिए जिम्मेदारी देने का क्रम जारी है। सोमवार को कई छात्राओं ने स्कूलों में प्रधानाचार्य की कुर्सी भी एक दिन के लिए सौंपी गई। वहीं सुरक्षा के टिप्स भी दिए गए। 
विज्ञापन

कोतवाली सदर में छात्रा यशोदा देवी को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने फरियादियों की सुनवाई की, कानून-व्यवस्था की जानकारी ली और मिशन शक्ति की गतिविधियों से अवगत हुईं।
महिला थाना खीरी में 11वीं की छात्रा हिमांशी चौधरी को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने शिकायतें सुनीं और महिला सुरक्षा सेवाओं की जानकारी ली। इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पुलिसिंग कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी व कोतवाली सदर टीम ने डाॅन बास्को स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा, गुड-टच, बैड-टच, साइबर अपराध और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर व सरकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए पंफलेट भी वितरित किए गए।
एएसपी ने छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक किया गया।सोमवार को एएसपी अमित कुमार राय और सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में महिला थाना इंचार्ज अपूर्वा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। एडीशनल एसपी अमित कुमार राय ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से परिचित करवाया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संवाद

श्वेता गौड़ बनीं एक दिन की प्रिंसिपल
लखीमपुर खीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय अटकोहना विकास क्षेत्र नकहा में कक्षा आठ की मेधावी छात्रा श्वेता गौड़ को सोमवार को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। उन्होंने विद्यालय की दिनचर्या का प्रबंधन किया। शिक्षकों और छात्रों के साथ बैठकें कीं। कई गतिविधियों में अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विश्वनाथ मौर्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हमारी बालिकाओं को यह विश्वास दिलाने का एक प्रयास है कि वे किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व कर सकती हैं। संवाद

ज्योत्सना और मोहिनी बनीं थाना प्रभारी
महेवागंज। शारदा नगर और फूलबेहड़ में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने एक दिन थाने की कमान संभाली। राजकीय इंटर काॅलेज शारदा नगर की 11वीं क्लास की छात्रा ज्योत्सना शारदानगर थाने में प्रभारी और फूलबेहड़ थाने में राजकीय बालिका हाईस्कूल की मोहिनी प्रभारी और अंजली मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी बनीं। उन्होंने जन सुनवाई की। फरियादियों से संवाद किया। सीओ सिटी आईपीएस विवेक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया। संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

शिकायत सुनती एक दिन की कोतवाल सोनाक्षी गुप्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें