खीरी टाउन। शनिवार की देर शाम खीरी टाउन रेलवे हार्ट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन के सामने आसमानी सेवा के संस्थापक ने कूद कर आत्महत्या कर ली।
कस्बा खीरी के अवधी टोला निवासी आसमानी सेना के संस्थापक राम प्रकाश मिश्रा ने शनिवार को देर शाम खीरी टाउन रेलवे हॉल्ट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 15010 गोरखपुर एक्सप्रेस के सामने अज्ञात कारण के चलते ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर उनकी मोटर साइकिल बरामद हुई है।
सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर मृतक रामप्रकाश के परिजन मौके पर पहुंचे शव इतना क्षत्रविक्षत हो गया था कि पहचानना मुश्किल हो रहा था। परिजनों ने कपड़ों और मोटर साइकिल से परिजन ने शिनाख्त की। सूचना पर पहुंचे रेलवे पुलिस ओर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद