फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महेशपुर रेंज में मां से बिछड़ा शावक पकड़ा गया

विज्ञापन
पिंजरे में कैद बाघ का शावक। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
सिकंदराबाद। करीब 10-12 दिन पहले महेशपुर वन रेंज में मां से बिछड़े बाघ के शावक को वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मैगलगंज वन रेंज के बैबहा गांव में पकड़ लिया। शावक को पिंजरे में बंद कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई है। शावक को कहां छोड़ा जाएगा, इस पर अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है, हालांकि अधिक संभावना है कि इसे भी महाराजगंज जिले के सोहागी बरवा वन्यजीव अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सिकंदराबाद-कस्ता मार्ग किनारे ग्राम बैबहा में एक सप्ताह से चहलकदमी कर रहे शावक को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बुधवार को पिंजरा लगाया था। पास में ही खेत में खाबड़ भी लगाई गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह पास के ही चरी के खेत में लगी खाबड़ में शावक फंस गया।
इसके बाद डीएफओ संजय कुमार बिस्वाल, चिकित्सक डॉ. दयाशंकर, मैगलगंज रेंजर कृष्ण कुमार, महेशपुर रेंजर निर्भय प्रताप शाही, वन दरोगा उमेश वर्मा, लकी सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने सुबह करीब 10 बजे बाघ शावक को पिंजरे में बंद कर लिया। डीएफओ संजय कुमार बिस्वाल ने बताया कि करीब सात माह के नर शावक को पकड़ा है। महेशपुर रेंज में वह अपनी मां से बिछड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें