फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाईडी कॉलेज में 1320 सीटों के लिए आज जारी होगी पहली सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय (वाईडी) में बीए में प्रवेश लेने वाले प्रवेशार्थियों के लिए पहली मेरिट सूची 21 जुलाई यानी आज जारी की जाएगी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने कमर कस ली है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। जहां प्रवेश संबंधी सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि सोमवार यानी आज बीए की 1320 सीटों के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। प्रवेशार्थी सूची में नाम देखकर अपनी प्रवेश सुनिश्चित करें। प्रवेशार्थियों की काॅलेज फीस जमा होने के बाद ही उनका प्रवेश पूरा माना जाएगा। बताया कि बीए की प्रवेश प्रक्रिया करीब एक सप्ताह चलेगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी की जाएगी। कहा कि प्रवेश में किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। जहां पर प्रवेश संबंधी हर समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन






कॉलेज में इन विषयों की इतनी हैं सीटें

बीए-1320, बीकॉम-360, बीएससी-600, बीएड-50, एमए फिलाॅसफी-60, एमए अंग्रेजी-60, एमए राजनीतिक विज्ञान-120, एमए हिन्दी-60

एमए अर्थशास्त्र- 60, एमए इतिहास-60, एमकॉम-60, एमएससी बाॅटनी-20।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें