फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला बीएलओ बोलीं... बार-बार कहने के बाद भी लोग जमा नहीं कर रहे फाॅर्म

Sun, 30 Nov 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बीएलओ शशिबाला गुप्ता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसआईआर फाॅर्म देने और जमा करने के दौरान होने वाली समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे महिला बीएलओ भी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि अब भी लोगों में जागरूकता की कमी है। कई लोग फाॅर्म नहीं भर पा रहे हैं। ऐसे में आवेदन लेकर आने वाले लोगों के खुद ही फाॅर्म भरने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि एसआईआर के लिए अभी तक तमाम लोगों के अंदर डर व्याप्त है। किसी का नाम वर्ष 2003 की सूची में न होने से वह असमंजस में है तो कोई आवेदन फाॅर्म किस तरह से भरा जाएगा, इसको लेकर बीएलओ के चक्कर लगा रहा है। इधर, बीएलओ पर भी आवेदन जमा करने को लेकर काफी दबाव है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला बीएलओ को हो रही है। कई महिला बीएलओ वार्ड में घूम-घूमकर लोगों को जल्द से जल्द फाॅर्म भरने की बात कह रही हैं तो कई महिलाएं बूथों पर उपलब्ध होकर आवेदन जमा और भरवाने का काम कर रही हैं।
ऑनलाइन सूची में गड़बड़ी के कारण डेटा फीडिंग में दिक्कत
केशवापुर। बीएलओ संतोष कुमारी का कहना था कि मतदाताओं को घर-घर जाकर फार्म दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक 127 लोगों ने गणना फाॅर्म नही भरे हैं। कई-कई बार मतदाताओं के घर जाकर उन्हें फाॅर्म जमा करने की बात कह चुकी हैं। इसके बाद भी लोग फाॅर्म जमा नहीं कर रहे हैं, जबकि अधिकारियों का निर्देश है कि जल्द से जल्द फाॅर्म जमा हों, ताकि उनकी फीडिंग हो सके। बीएलओ बबिता श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन सूची में कुछ मतदाताओं के नाम गलत दिख रहे हैं, जिस कारण ऑनलाइन डेटा फीडिंग में दिक्कतें आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन

-
-चार-चार बार जाना पड़ रहा घर-

कई मतदाता सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके कारण एक ही घर पर चार–चार बार जाना पड़ा। ज्यादातर फाॅर्म स्वयं भरने पड़े। केवल कुछ ही मतदाताओं ने अपने फाॅर्म खुद भरे। मतदाताओं को एसआईआर के बारे में विस्तार से समझाना पड़ा, तब जाकर वे तैयार हुए।
-मधुबाला गुप्ता, बीएलओ, संसारपुर


जब से यह काम शुरू हुआ है उसी दिन से लोगों के घर घर जाकर उन्हें फार्म उपलब्ध कराना, जमा करने को कहा जा रहा है, लेकिन लोग इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इस कारण हम लोगों पर मानसिक दबाव पड़ रहा है। लोग फाॅर्म न भर पाने की बात कह रहे हैं।
मीनू, बीएलओ

29 एलकेएच 21
किसी की शादी हो जाने के बाद उसका फाॅर्म दूसरी जगह चला गया। इसको लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अधिकारी हर रोज निर्धारित आवेदन जमा करने की बात कह रहे हैं। लोगों को फोन किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग फाॅर्म जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कल्पना सिंह, बीएलओ

बीएलओ शशिबाला गुप्ता

बीएलओ शशिबाला गुप्ता

बीएलओ शशिबाला गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें