फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम फाल्ट वाले फीडरों को मिलेगी 22 घंटे बिजली

Fri, 18 Sep 2015 05:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन फीडरों पर कम फाल्ट (लाइन हानियां) होंगी, उन फीडरों को 22 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। यह नियम शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों जगहों पर लागू होगा। बिजली विभाग ने शासन के इस निर्देश के बाद शुक्रवार से पांच टीमें गठित कर छाउछ उपकेंद्र के तीन फीडरों, उनसे जुड़े ट्रांसफार्मरों और कनेक्शनों की चेकिंग का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि मौजूदा समय में शहरी क्षेत्र के फीडरों पर 37 से 38 फीसदी लाइन लॉस हो रहा है। जिसकी वजह से निर्धारित शेड्यूल में भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शासन ने व्यवस्था दी है कि अगर 22 घंटे बिजली चाहिए तो इसके लिए जरूरी है कि लाइन लॉस सिर्फ 15 फीसदी हो। विभागीय तौर पर इसे कम करने के लिए छाउछ क्षेत्र में पांच टीमें गठित की गई हैं। इनमें एसडीओ टाउन राहुल शर्मा, एसडीओ धर्मेंद्र आंनद, एसडीओ आरबी सिंह, एसडीओ आईटी विक्की गौड़ और जेई मनोज पुष्कर की टीम शामिल है। इन सभी टीमों को छाउछ क्षेत्र के तीन घरेलू फीडरों से जुड़े बिजली कनेक्शनों की चेकिंग का जिम्मा सौंपा गया है। अभियान के दौरान घरों में लगाए गए चायना और डिफेक्टिव मीटर बदले जाएंगे और स्वीकृत विद्युत भार से ज्यादा लोड होने पर जुर्माना वसूला जाएगा। ईई ने बताया कि 22 घंटे बिजली सप्लाई के लिए लोगों को भी सहयोग करना पड़ेगा। जिससे लाइन लॉस कम किया जा सके।
संडीला और महमूदाबाद में मिल रही 22 घंटे बिजली
शासन के निर्देश के बाद सीतापुर के महमूदाबाद कस्बा और हरदोई के संडीला कस्बे में बिजली विभाग ने प्रयास कर लाइन लॉस कम कर दिया है। जिसके बाद से दोनों कस्बों के फीडरों को 22 घंटे बिजली मिल रही है। ईई ने कहा कि यहां भी ऐसी स्थिति करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें