फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी तय करेगी मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता

Fri, 18 Sep 2015 05:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने वाले मतदान से पहले प्रशासन की ओर से गठित की गई कमेटी मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता तय करेगी। कमेटी में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और एसओ को शामिल किया गया है। वहीं इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के लिए मतदान केंद्रों की तीन श्रेणियां बनाई है। पहली बार संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ ही अति संवेदनशील प्लस की भी श्रेणी बनाई गई है। इसके तहत चिह्नित किए गए मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग की सतर्क नजर रहेगी और यहां अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी ताकि मतदान के दौरान कोई खलल न पड़े। हालांकि अभी अतिरिक्त फोर्स लगाने को लेकर पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता जांचने के लिए निर्वाचन कार्यालय से सभी एसडीएम को पत्र जारी किया गया है। पत्र में तीन तरह की श्रेणियों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। इसके लिए पूर्व में हुए मतदान और मौजूदा समय के हालात पर नजर रखा जाएगा। जिन मतदान केंद्रों पर पूर्व में बवाल हुआ है या तनाव जैसी स्थिति पैदा हुई है, उन पर भी प्रशासन का खास फोकस रहेगा।
विज्ञापन

मतदान केंद्र फाइनल करने को आज होगी बैठक
नई ग्राम पंचायतों के गठन और लगातार आ रहे प्रस्तावों के कारण अब तक जिले में मतदान केंद्रों की सूची फाइनल नहीं हो रही है। इस सूची को तैयार करने में निर्वाचन कार्यालय के पसीने छूट रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एसडीएम की ओर से लगातार आ रहे प्रस्तावों के कारण मतदान केंद्र की सूची बनाने में दिक्कत आ रही है। अब मतदान केंद्रों की सूची फाइनल करने के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसके लिए सभी एसडीएम और तहसीलदार को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें