थाने में धरने पर बैठा परिवार। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
निघासन। क्षेत्र के गांव गौढ़ी पुरवा में विवादित भूमि पर निर्माण रुकवाने के लिए एक परिवार थाने में धरने पर बैठ गया। पुलिस ने निर्माण रुकवाने का आश्वासन दिया तो उसने धरना समाप्त कर दिया।
गौढी पुरवा निवासी रमेश यादव ने बताया कि उनकी गांव के पास भूमि है, जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। मामला एसडीएम कोर्ट में भी चल रहा है। आरोप है कि इसके बाद भी वहां पर विपक्षी कब्जा करने के लिए पक्का निर्माण कार्य करा रहा है। मामले की शिकायत एसडीएम और पुलिस से की। आरोप है कि किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरी वश वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और धरने पर बैठ गया। धरने पर रमेश, बूढी मां सुजाता, पत्नी, बच्चे लक्ष्मी और पलक बैठ गए। पुलिस ने बताया कि, मामला राजस्व विभाग का था। भूमि की पैमाइश और कोर्ट से निर्णय न आने तक कार्य रुकवा दिया गया है।