फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लियां हटा दे रहे संक्रमितों के घरवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने हर आवश्यक कदम उठाया हुआ है। संक्रमितों की संख्या अधिक मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। बल्लियां लगाकर रास्ता बंद किया जा रहा है। मगर, लोग आवाजाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए बनाए गए कंटेनमेंट जोन का भी लोग पालन करने में लापरवाही कर रहे हैं। कुछ लोग बल्लियों को खोलकर रख दे रहे हैं तो कोई इनको लांघकर आ जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार कम करने के लिए जिन मोहल्लों में संक्रमित मिल रहे हैं वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। मगर, जिनके घरों में संक्रमित हैं वह सभी इस पर एतराज कर रहे हैं। हालांकि नगर पालिका बल्लियां लगाकर कंटेनमेंट जोन बनाती है, बावजूद इसके संक्रमितों के घर के लोग इसका उल्लंघन कर आवाजाही करते हैं।
यहां बता दें कि जिन घरों में लोग पॉजिटिव आ रहे हैं पालिका प्रशासन वहां उनकी गली या फिर रोड को पूरी तरह से बल्लियां लगाकर बंद कर देती है, जिससे लोगों का आवागमन न हो सके और नए लोग संक्रमित होने से बच सकें। पालिका कर्मियों के जाने के बाद कुछ लोग बल्लियां हटाकर आना जाना जारी रखते हैं।
विज्ञापन

पालिका कर्मी बताते हैं कि बल्लियां लगाने के दौरान संक्रमितों के घरवाले विवाद करने पर आमादा हो जाते हैं। जबरन लगाकर चले आने के बाद उन्हें खोलकर रख देते हैं।
शहर में संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। जिन घरों में एक से अधिक पॉजिटिव मिल रहे हैं। उनकी गली को बंद कर दिया जाता है। कर्मचारियों ने बताया है कि लोग बल्लियां हटाकर रख दे रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

- आरआर अंबेष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें