फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर, गोला और मैलानी होकर बरेली तक जाएगी परीक्षा स्पेशल

Sat, 24 Oct 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। प्रतियोगी परीक्षार्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 05011/05012 तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर और पीलीभीत होकर बरेली पहुंचेगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल 24, 29 और 31 अक्तूबर को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05012 बरेली-लखनऊ परीक्षा स्पेशल 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को संचालित होगी।
ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे रवाना होगी। ऐशबाग, मोहिबुल्लापुर, सिधौली, सीतापुर होकर हरगांव रात 1:52 बजे पहुंचेगी। लखीमपुर से 2:18 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 2:47 बजे, मैलानी से 3:30 बजे, पूरनपुर से 4:13 बजे, पीलीभीत से 5:30 बजे, भोजीपुरा से 6:22 बजे, इज्जतनगर से 7:05 बजे और बरेली सिटी से 7:30 बजे रवाना होकर सुबह 7:45 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन बरेली जंक्शन से शाम 6 बजे रवाना होगी। बरेली सिटी से 6:20 बजे, इज्जतनगर से 6:35 बजे, भोजीपुरा से 7 बजे, पीलीभीत से रात 8:10 बजे, पूरनपुर से 9:20 बजे, मैलानी से 10:30 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 10:57 बजे, लखीमपुर से 11:35 बजे और हरगांव से 11:55 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 3 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 10 और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 12 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों से विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें