सम्मान समारोह में सम्मानित हुए बुजुर्ग। आयोजक
उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव सोनौवा में बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सोनौआ के अलाव लखनौरिया और लोहा लंगड़ी के 70 साल से अधिक के वृद्धों को समग्र विकास समिति ने सम्मानित किया।
समग्र विकास समिति हर वर्ष 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सम्मानित करती है। मुख्य आयोजक संजय सिंह ने कहा, वे लोग मिलकर गांव के बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। सह आयोजक सर्वेश पाल ने कहा, 70 साल से ऊपर के 51 बुजुर्गों में एक दर्जन बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड तत्काल मौके पर ही बनाए गए।
सम्मान समारोह में डाॅ. बलवीर सिंह, संजय सिंह, अहिवरन प्रजापति, सर्वेश पाल, रंजीत मौर्य, राहुल पाल, सुधीर चौहान, पुनीत सिंह, सुनीत, विनीत कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद