खीरी के लिए नियुक्त 37 ग्राम पंचायत अधिकारी। स्रोत: पंचायत विभाग
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले को 37 नए ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) मिले हैं। लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र दिए।
जिले में 1164 ग्राम पंचायतें हैं। इनके सापेक्ष 156 सचिव होने चाहिए, लेकिन लंबे समय से 116 सचिवों से ही काम चलाया जा रहा था। 40 पद रिक्त होने से अन्य सचिवों पर अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का भार था। इससे सचिवों के साथ ही ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
अब 37 नए सचिव मिलने से अतिरिक्त भार कुछ कम होगा और ग्रामीणों की समस्याएं भी दूर होने की उम्मीद है। एडीपीआरओ महेंद्र कुमार ने बताया कि नए सचिवों को जल्द ग्राम पंचायतें आवंटित कर दी जाएंगी। संवाद