फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इंस्पायर मानक में 5535 आवेदनों के साथ तीसरे नंबर पर जिला

Thu, 02 Oct 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंस्पायर मानक योजना में 5535 आवेदन होने से जिला लखीमपुर लखनऊ मंडल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अंतिम दिन तक जनपद के राजकीय एडेड और वित्तविहीन 1044 विद्यालय, सीबीएससी के 40, आईसीएसई के छह व परिषदीय के 1133 विद्यालयों से आवेदन हुए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर मानक 2025-26 में लखनऊ मंडल के छह जनपदों ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नामांकन में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि 15 जून को नामांकन पोर्टल खोल दिया गया था। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने-अपने जनपदों में ब्लॉकवार अनुभवी नोडल नामित अधिक से अधिक नामांकन करवाने पर जोर दिया। लगातार निगरानी होने से नामांकन की रफ़्तार बढ़ी। प्रदेश में सबसे अधिक लखनऊ मंडल में नामांकन हुए।
विज्ञापन


जनपद का नाम - नामांकन संख्या
लखनऊ - 6677
हरदोई - 6650
लखीमपुर - 5535
उन्नाव- 5519
सीतापुर- 5100
रायबरेली - 4004
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें