फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वृद्ध किसानों की मौत

Fri, 24 Apr 2015 06:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग गांवों में दो किसानों की सद्मे से मौत हो गई। उचौलिया चौकी क्षेत्र के गांव वरनैया में गेहूं की फसल बर्बाद होने और कर्ज के बोझ से परेशान 70 वर्र्षीय किसान सीताराम तो पसगवां क्षेत्र के गांव सुनौरिया में 75 वर्षीय किसान लईक अहमद की मौत हुई है। परिवार वालों ने एसडीएम मोहम्मदी को सूचना दी है।
विज्ञापन

उचौलिया। गांव वरनैया निवासी 70 वर्षीय किसान सीताराम ने उचौलिया की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा से पिछले साल जुलाई में कृषि ऋण लिया था। धान की फसल सूखे से बर्बाद होने के बाद बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल खराब होने से वह दुखी थे। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर पर उनकी मौत हो गई। सीताराम के पुत्र प्रेमबाबू ने बताया कि साढ़े सात बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी, जिससे उनके पिता करीब एक सप्ताह से परेशान थे। उन्होंने उचौलिया की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से पिछले साल 50 हजार रुपये कर्ज लिया था, जो अब करीब 65 हजार हो गया है। पहले धान की फसल सूखे के कारण नहीं हुई थी, जिसके बाद सीताराम को गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी। मगर फसल तैयार होते ही पानी बरसने से वह भी खराब हो गई। गेहूं गहाने के बाद उत्पादन काफी कम निकलने से उनको सदमा लगा था। साथ ही ऋण चुकाने की चिंता भी उन्हें सताने लगी थी।
पसगवां। सुनौरिया गांव निवासी 75 वर्षीय किसान लईक अहमद की गेहूं की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी थी, ऊपर से जिला सहकारी बैंक तथा ग्रीन कार्ड का कर्जा था। जवान बेटे तथा बेटी की शादी की चिंता में उसे 20 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा। परिवार वालों ने शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने 21 अप्रैल को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे मोहम्मद सलमान, तौसीफ, अब्दुल जब्बार तथा बेटी हुमा खातून हैं, जिसमें तौसीफ की शादी तय हो चुकी है। मोहम्मद सलमान विवाहित है। मृतक के पुत्र अब्दुल जब्बार ने एसडीएम मोहम्मदी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी को प्रार्थनापत्र देकर क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें