फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसने लगी आग, तप रही धरती

Fri, 24 Apr 2015 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में ही मौसम मई-जून सा गर्म हो गया है। कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण जिले मेें जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। आसमान से बरसती आग के कारण सुबह से ही सड़कें तपना शुरू हो जाती हैं। इसके चलते शुक्रवार को दिन में 11 बजे से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। भीषण गर्मी अब आम लोगों पर भारी पड़ने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही सूरज तपना शुरू हो गया। 11 बजते-बजते पारा चढ़ा तो गर्मी से बुरा हाल हो गया। कड़ी धूप के कारण सड़कें तवे से तपने लगीं। घरों की छतें गर्म हो गईं। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया।
कड़ी धूप से बचने के लिए लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा। महिलाएं सड़कों पर पूरा बदन ढक कर निकलीं तो पुरुषों ने कैप और चश्मे का सहारा लिया। धूप बढ़ने के साथ शहर में धूप के चश्मों और कैप की बिक्री बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें