फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 11 महीने पहले बीती तय मियाद, रेलवे स्टेशन के साैंदर्यीकरण का काम अब तक अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमृत भारत योजना के तहत लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर कराया जा रहा साैंदर्यीकरण का काम लेटलतीफी की भेंट चढ़ गया है। यहां साढ़े आठ करोड़ की लागत से नई सुविधाएं शुरु करने के साथ ही पुरानी सुविधाओं को उच्चीकृत करने का काम करीब दो वर्ष पहले शुरु हुआ था। काम पूरा होने की तय मियाद बीत चुकी है, लेकिन अभी पहले फेज का काम ही पूरा नहीं हुआ है और दूसरे फेज का काम होना बाकी हैं।
विज्ञापन

इससे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को अपेक्षित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेलवे प्रशासन ने पहले फेज का काम खत्म करने का समय पूर्व में दिसंबर 2023 तय किया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर मार्च 2024 कर दिया गया। इसके बावजूद अभी तक करीब 80 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अभी 20 प्रतिशत कार्य बाकी है।
ये कार्य होने हैं
रेलवे स्टेशन के पूरे कार्य की देखरेख कर रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (आईओडब्ल्यू) तेज सिंह राना ने बताया कि योजना के तहत लखीमपुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया का सुंदरीकरण और विकास किया जा रहा है। यह कार्य स्थानीय कला व संस्कृति को शामिल करते हुए हो रहा है। इसके अलावा प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर व विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाओं, पुल व स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण भी होना है।
विज्ञापन



12 मीटर चौड़े फ्लाईओवर के निर्माण की भी योजना
दूसरे फेज में 12 मीटर चौड़े फ्लाईओवर पुल का रेलवे काॅलोनी और उस पार के लोगों के आवागमन के लिए स्टेशन के ऊपर से निर्माण होना है। ये फ्लाईओवर स्टेशन परिसर में बाहर वाले गेट के पास उतरेगा, जिससे मुहल्ले और बाहर के लोगों को स्टेशन पर चढ़कर न निकलना पड़े। इसके अलावा भवन की छत की ऊंचाई व सीढि़यों को दुरुस्त करने आदि के भी कई कार्य होने हैं।


दो हजार से अधिक यात्रियों का है आना-जाना
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन भी ठीक है। अधिकारियों की मानें तो यहां से से प्रतिदिन करीब 2200 यात्री आते-जाते हैं। अनुमान के मुताबिक यहां से प्रतिमाह 63 हजार टिकट बिकते हैं।


-
दोनों गेट तैयार हैं, वाहन पार्किंग, ग्रेनाइट, यात्री शौचालय व विश्रामालय, डिस्प्ले, सोलर प्लांट, वाटर कूलर आदि जैसे सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। सरकुलेटिंग एरिया का सुंदरीकरण, पाथवे टायल्स आदि जैसे कुछ ही काम बाकी हैं और उन्हें पूरा करने का काम भी तेजी से चल रहा है। सभी कार्य जल्द पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

- तेज सिंह राना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे कार्य (आईओडब्ल्यू)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें