फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में पशुपालक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। मवेशी लेकर घर जा रहा युवक नदी किनारे से लापता हो गया। तलाश करने पर रविवार सुबह पचपेड़ी घाट पुल के नीचे पानी में शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गंगाबेहड़ गांव निवासी जमशीद (19) पुत्र इसराक जंगल नंबर 11 में झोंपड़ी डालकर मवेशी पालन करता था। जमशीद शनिवार शाम भैंस और पड्डा लेकर पचपेड़ी घाट रास्ते वापस अपने गांव जा रहा था। रात तक घर नहीं पहुंचा और फोन भी बंद मिला। परिजनों को चिंता हुई तो पुलिस को सूचना दी और तलाश शुरू कर दी।
रात तक कोई पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्जकर छानबीन शुरू की। रविवार सुबह पैंटूनपुल के पास चप्पल पड़ीं मिलीं और मवेशी जंगल में चरते मिले। इससे लोगों को पशुपालक के नदी में डूबने की आशंका हुई। ग्रामीण और गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की तो करीब 11 बजे पचपेड़ी पैंटून पुल के नीचे पानी में शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि गांगबेहड़ का 19 वर्षीय पशुपालक का नदी में शव बरामद हुआ है। हादसे में डूबने की आशंका है। किसी पर कोई आरोप नहीं है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें