फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जर्जर एबीसी केबल के चलते ठप हो जाती है आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। कस्बे में जर्जर एबीसी केबल के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। शनिवार रात बिजली ठप रही। रविवार सुबह सही करते ही केबल जल गया। इससे रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे डाली गई एबीसी केबल अत्यंत जर्जर है। शनिवार देर रात केबल जलने से दर्जनों घरों की बिजली गुल हो गई। रविवार सुबह बिजली कर्मी ने केबल जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू कराई, लेकिन लाइन जोड़ते ही केबल जलने लगी। लाइन फाॅल्ट के चलते रविवार सुबह कुछ घरों में हाई वोल्टेज बिजली आने लगी।
इससे उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण खराब हो गए। जेई शिवप्रकाश जोशी ने बताया कि जला केबल बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। केबल मिलते ही बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें