फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का घर में लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन का हत्या का आरोप, पुलिस ने बताया आत्महत्या
विज्ञापन

ओयल। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बीती रात घर में नाबालिग युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया है। उधर, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया।
चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरखापुर निवासी राजेश मौर्या ने बताया कि शुक्रवार को उसका परिवार भांजी की शादी में ग्राम पहाड़खां पुरवा गया था, जबकि पुत्र अजय (17) घर पर अकेला था। जब वह लोग शादी से देर रात लौटे तो घर का मेन दरवाजा खुला मिला। अजय को इधर-उधर देखा तो न मिलने पर गांव और उसके आसपास में खोजबीन शुरू की। वापस घर पहुंचकर कमरे में देखा तो कुंडे में अजय का शव लटक रहा था, जिसे फंदे से नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा और इंस्पेक्टर खीरी फतेह सिंह से मृतक के पिता राजेश ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने मृतक के दो मित्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। वहीं गांव में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, घटना स्थल का मुआयना किया गया। मामला आत्महत्या का है। चुनावी रंजिश में कुछ लोगों के बहकावे में आकर मृतक का पिता गांव के ही तीन लोगों को हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें