फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बनी मिसाल: अंजलि बनी कैप्टन

Thu, 16 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
कैप्टन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- पोती ने साकार किया दादाजी का सपना
विज्ञापन

आज बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी सफलता के परचम लहराये हैं, परिस्थितियां चाहे जैसी भी रही हों बेटियों ने खुद को साबित किया है। ऐसा ही एक उदाहरण नगर की अंजलि गिरि ने कैप्टन बनकर प्रस्तुत किया है, उसने न केवल सफलता प्राप्त की है, बल्कि अपने दादाजी के सपने को साकार करके माता, पिता, परिवार और नगर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अरविंद गिरि और नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुधा गिरि की बेटी अंजलि गिरि ने आर्मी के सेंट्रल कमांड हास्पिटल की कैप्टन बनकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया है। पिता अरविंद गिरि ने बताया कि अंजली ने 13 मार्च 2016 को लखनऊ के पैरामेडिकल कालेज से एमबीबीएस करके 9 अप्रैल 2016 को पूना में हुई आर्मी मेडिकल कोर्स की परीक्षा पास कर फौज में डॉक्टर बनी। पहली जून को कमांडेंट हुड्डा ने अंजली को आर्मी के सेंट्रल कमांड हास्पिटल में पदभार ग्रहण कराकर कैप्टन की रैंक प्रदान की। बताया कि अंजली ने प्राइमरी से कक्षा 10 तक की शिक्षा लखनऊ के जयपुरिया कालेज और दिल्ली के डीपीएस कालेज से इंटर की शिक्षा ग्रहण की। अरविंद गिरि ने कहा कि पिता स्वर्गीय राजेंद्र गिरि उन्हें फौज में भेजना चाहते थे, लेकिन वह एमबीबीएस करके जिले में अस्पताल बनाकर समाज सेवा करना चाहते थे। चिकित्सा क्षेत्र के ग्लैमर और पैसे को नजर अंदाज करके देशसेवा में उतर आए। इसे वह अपना सौभग्य मानते हैं। उन्हें और पूरे परिवार को नाज है कि अंजलि ने अपने दादाजी एवं पिता दोनों के सपने एक साथ पूूूूरे कर नाम रोशन किया है। अंजलि की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और शुभ चिंतकों की ढेरों शुुुभकामनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें