वाहनों की पार्किंग के लिए कई स्थल चिह्नित किए
पुराना एसपी बंगला, विलोबी हाल, डीएस कॉलेज, राजापुर मंडी और युवराज पैलेस में होगी वाहनों की पार्किंग
मुख्यमंत्री के प्रस्तवित 20 जून के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया हैै। गुरुवार को एडीएम एसपी सिंह और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी की अगुवाई में पुलिस-प्रशासन की टीम ने शहर से दूर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चयनित किए। अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं और जनता केे वाहनों को उसी रूट पर एक नियत स्थान पर रोका जाएगा, ताकि शहर में जाम की स्थिति से बचा जा सके।
एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि पलिया, निघासन की ओर से आने वाले चौपहिया एवं बड़े वाहनों की पार्किंग पुराना एसपी बंगला में कराई जाएगी। जबकि दोपहिया वाहन विलोबी हाल में पार्क कराए जाएंगे। धौरहरा, ईसानगर, मितौली, मैगलगंज, मोहम्मदी, बेहजम की ओर से आने वाले भारी वाहनों को राजापुर मंडी और दोपहिया वाहनों की युवराज पैलेस में पार्किंग कराई जाएगी। गोला की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धर्म सभा इंटर कॉलेज में खड़ा कराया जाएगा। जबकि दोपहिया वाहन विलोबी हाल में पार्क किए जाएंगे। स्थलों के निरीक्षण में एसडीएम सदर आलोक वर्मा, सीओ सिटी एमपी सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अभियंता अवनींद्र कुमार मौजूद रहे।