फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेटे के सामने पिता को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ

Sun, 07 Sep 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। चौका नदी के सूतिया नाले में रविवार दोपहर मछली पकड़ने गए पिता और पुत्र पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसके चंगुल से पुत्र तो किसी तरह बचकर निकल गया, लेकिन उसके सामने ही पिता को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। हादसे के बाद गोताखोर तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन




गांव जयंदरपुर निवासी रामसागर निषाद (50) पुत्र कामता रविवार दोपहर बेटे विष्णु निषाद के साथ गांव किनारे सुतिया नाले में मछली पकड़ने गए थे। बताते हैं कि मछली फंसाने के लिए दोनों नाले में जाल डाल रहे थे। इस बीच नाले में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर दिया। विष्णु तो बच गया, पर रामसागर को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। युवक की चीख-पुकार सुन ग्रामीण एकत्र हो गए।

शारदानगर पुलिस और वन दरोगा अशोक शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों के जरिये तलाश शुरू कराई। शाम तक उनका कुछ पता नहीं लगा था। शारदानगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में एक ग्रामीण लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




रेंजर शारदानगर अभय कुमार मल्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ग्रामीण की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की नियमानुसार मदद की जाएगी। इस वक्त नदी नाले के करीब जाने से एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें