फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीण लेकर पहुंचा अस्पताल

Sun, 07 Sep 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नवजात बच्ची को सौंपते सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
मितौली। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव कपासी में गन्ने के खेत में नवजात बच्ची मिलने से अफरातफरी मच गया। गांव के एक दंपती बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां उसका इलाज किया गया। सीएचसी अधीक्षक ने बच्ची का इलाज कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव कपासी में गन्ने के खेत के किनारे एक नवजात बच्ची पड़ी देख छोटेलाल ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर तमाम भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन बच्ची की मां का कुछ पता नहीं चल सका। छोटेलाल ने लावारिस हालत में पड़ी बच्ची को पत्नी समेत सीएचसी मितौली ले आए। यहां सीएचसी अधीक्षक ने बच्ची का इलाज व टीके लगवाकर उसकी देखभाल की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड केयर वालों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा कि छोटेलाल व उनकी पत्नी ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड केयर वाले ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें