फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में गिरी कार से दंपती बहे, तीन बच्चे बचाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता दंपती की तलाश में नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस जुटी
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की चीसापानी कर्णाली नदी में शुक्रवार को एक कार गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग नदी में डूबने लगे। नदी में कूदकर लोगों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। लापता दंपती की तलाश में नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस लगी हैै।
कैलाली एसपी विश्व अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 11 बजे नेपालगंज से इलाज कराके डोटी जिले के आदर्श गांव पालिका वार्ड नंबर सात निवासी चंद्र प्रकाश जोशी उनकी पत्नी रूपा जोशी, पुत्र लक्ष्मी जोशी (12), सावित्री जोशी (5) और पुत्र भुवन (3) स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। चीसापानी पहुंचने पर घूमने के इरादे से सभी चीसापानी सोल्टा कच्चा मार्ग में पहाड़ी क्षेत्र में जा रहे थे। अचानक ही गाड़ी में बैक गियर लग गया और कार पास में ही बह रही कर्णाली नदी में जा गिरी। नदी में कार गिरने की सूचना पर रेस्क्यू टीम फौरन मौके पर पहुंच गई और तीनों बच्चों को डूबने से बचा लिया गया। घायल बच्चों को पालगंज रेफर किया गया है, जबकि शाम तक दंपती का पता नहीं चल सका था। कार को नदी से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

शारदा नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
धौरहरा। ऐरा पुल से शारदा नदी में कूदे चौकी खमरिया क्षेत्र के बेहटा निवासी सतेंद्र कटियार का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। सुबह से फ्लड पीएसी के जवान तलाश में लगे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे बेहटा निवासी सतेंद्र कटियार (33) पुत्र छेदी लाल ने घर से नाराज होकर ऐरा पुल पर आकर शारदा नदी में छलांग लगा दी थी। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुल पर बाइक और चप्पल पड़ी देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए चौकी पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबरों से पहचान कर घरवालों को सूचना दी थी। तलाशी अभियान चलाया पर बृहस्पतिवार की शाम तक सत्येंद्र का शव नहीं मिल सका था। चौकी प्रभारी शिवप्रकाश पांडेय ने शुक्रवार को शारदा नदी में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें