फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा कराने आए दंपती पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
गोला तहसील में घटना की जानकारी करते सीओ। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की सुबह तहसील में बैनामा कराने आए दंपती पर असलाहधारियों ने वकील के तख्त पर ही हमला बोल दिया। बीच-बचाव को पहुंचे वकीलों, मुंशियों और वादकारियों के साथ मारपीट की, हवाई फायरिंग भी की गई। जिससे तहसील में भगदड़ मच गई। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने घायल वकीलों का मेडिकल कराया। वहीं दो नामजद सहित आठ से 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मौके से दो चौपहिया और दो बाइक सहित चार वाहन कब्जे में लिए।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता नरेश सिंह भदौरिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 13 जुलाई की सुबह 10:30 बजे तख्त पर बैठे थे, तभी उनके मुवक्किल गांव ग्रंट नंबर 10 निवासी हरभजन सिंह अपनी पत्नी सुखवंत कौर का बैनामा कराने आए। उनका बैनामा प्रपत्र उप निबंधक कार्यालय गोला में प्रस्तुत किया साथ में उनके मुवक्किल दंपती भी थे तभी 8 से 10 लोग लोग शस्त्रों लैस होकर आए और गालियां देकर मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर मौके पर बहुत से वकील, मुंशी, वादकारी इकट्ठे हो गए। हमलावर सुखपाल सिंह और बलदेव सिंह निवासी मित्रविंदा फार्म बांकेगंज ग्रंट नंबर 10 थाना मैलानी ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। आरोप है कि विपक्षियों ने तहसील में कई राउंड फायर किए। जिससे भगदड़ मच गई। हमलावरों के हमले में साथी वकील सरोज यादव एडवोकेट के दाएं हाथ में भी काफी चोट आई। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे सीओ आर के वर्मा को देख विपक्षी असलहा लहराते हुए जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो कारें और दो बाइक कब्जे में की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
--
दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की मांग
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालबिहारी वर्मा, महामंत्री नरेंद्र कुमार शुक्ल सहित पदाधिकारियों ने बैठक कर निंदा प्रस्ताव पास किया। पदाधिकारियों ने घटना के दोषियों की तत्काल गिरफ्तार करने, वांछित अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए तहसील परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक प्रस्ताव का क्रियान्वयन सुनिश्चित नहीं किया जाता तब तक तहसील के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

------------
घटना उप निबंधक कार्यालय में हुई है। बैनामा कराने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो इसलिए पुलिस की तैनाती की मांग उच्च अधिकारियों से की गई है।
-विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार गोला
--
दो नामजद सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से दो चार पहिया और दो बाइक कब्जे में ली हैं। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

-आरके वर्मा, सीओ, गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें