फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को भी शिव मंदिर के बंद रहे कपाट

विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती और शिव मंदिर कमेटी प्रबंधतंत्र की सख्त व्यवस्था से छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर के कपाट सावन के दूसरे सोमवार को भी बंद रहे। गोकर्ण तीर्थ में जल न होने से कोई भी श्रद्धालु स्नान नहीं कर सका।
विज्ञापन

तीर्थ गली, चूड़ी वाली गली और मालियों, प्रसाद की दुकानें भी बंद रही। मंदिर के पुजारी पं दिनेशचंद्र मिश्र ने बताया कि सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खोलकर साफ सफाई पूजा के बाद उन्हें बंद कर दिया गया जो रात में शृंगार पूजा के वक्त खोलकर दोबारा बंद कर दिया गया।
इसी प्रकार अहमदनगर स्थित क्लेशहरण मंदिर पर ग्रामीण क्षेत्र के कुछ श्रद्धालु पहुंचे तो हैदराबाद पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने बंद गेट के दरवाजे पर ही बेलपत्र, प्रसाद चड़ाया।
विज्ञापन

अमीरनगर। नौ किलोमीटर दूर बाबा टेढेनाथ मंदिर का मुख्य द्वार बंद रहा, साथ ही पुलिस तैनात रही। मंदिर पुजारी प्रेमचंद गोस्वामी ने बताया कि जो श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे वह मंदिर का मुख्य द्वार बंद देखकर वापस चले गए।
---
शिवालय पहुंचे शिव भक्त, किया जलाभिषेक
लखीमपुर खीरी। सावन के दूसरे सोमवार को भी शिव मंदिर बंद रहे। शिवभक्तों ने मोहल्लों में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक किया। कोरोना संक्रमण को लेकर सोमवार को शिव मंदिरों में ताला लगे होने कारण अधिकतर भक्तों ने घरों पर ही भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। जबकि कुछ लोगों ने मोहल्ला स्थित शिवालयों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प अर्पित कर विधि विधान से पूजन किया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें