फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड में दिखेगी देश की शान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में जवान परेड कर देश की आन, बान और शान प्रदर्शित कर तिरंगे को सलामी देंगे। स्कूली बच्चे जहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों का प्रदर्शन करेंगे, वहीं जवान हैरतअंगेज करतब भी दिखाएंगे। परेड को लेकर पूरे दिन प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल ने बताया कि परेड सुबह नौ बजे से शुरू होगी। सुबह 09.10 बजे परेड कमांडर परेड का चार्ज लेंगे। परेड ग्राउंड में 09.20 मिनट पर पुलिस अधीक्षक का आगमन होगा। 09.30 बजे मुख्य अतिथि पहुंचकर ध्वजा रोहण करेंगे। सवा दस बजे स्कूली बच्चों और जवानों के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। देश की आन, बान शान को लेकर झांकियां भी निकाली जाएंगी।
इंस्पेक्टर समेत 13 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
लखीमपुर खीरी। जिले में सराहनीय कार्य करने वाले दो इंस्पेक्टरों समेत 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में इन सभी को एसपी विजय ढुल प्रशंसा पत्र देंगे। प्रशंसा पत्र पाने वालों में प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन दिलेश कुमार सिंह, अपराध शाखा के निरीक्षक विद्याराम दिवाकर, अपराध शाखा की स्वॉट टीम प्रभारी अनिल कुमार सिंह, सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल शराफत अली कंप्यूटर ऑपरेटर (सीसीटीएनएस) सिपाही मृदुल श्रीवास्तव, आईजीआरएस में तैनात सिपाही पुनीता कठेरिया, सीओ निघासन कार्यालय में तैनात महिला महिला सिपाही बेअंत कौर, कोतवाली मोहम्मदी में तैनात सिपाही अमरेंद्र प्रताप सिंह, थाना हैदराबाद के सिपाही तारे सिंह, परिवहन शाखा सिपाही चालक रोहित वर्मा, सदर कोतवाली के सिपाही चच्छू उत्प्रेती और थाना भीरा में तैनात फॉलोअर राजाराम शामिल हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में सभी को एसपी विजय ढुल जनपद में सराहनीय कार्य करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक और जेल हेड बॉर्डर को डीजीपी प्रशंसा पत्र
जेलर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल और जेल हेड बॉर्डर सीताराम को बेहतर कार्य करने पर डीजीपी द्वारा प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। इससे जेल कर्मचारियों में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें