फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश लुटता रहा और मनमोहन गांधारी बने रहे’

Thu, 28 May 2015 11:06 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार को खीरी की जनसभा में संभलकर बोलीं और मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चुप्पी तोड़ने पर सवाल उठाए। कहा कि जब उनका मंत्रिमंडल देश को लूट रहा था, अधिकारी और मंत्री जेल जा रहे थे, सरकार बचाने के लिए सांसदों को खरीदा गया तब मनमोहन सिंह ‘गांधारी’ क्यों बने रहे। साध्वी ने कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह और बसपा प्रमुख मायावती को भ्रष्टाचार में बराबर का दोषी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आयुर्वेदिक दवा की तरह देश से गरीबी मिटाने के विकास की दीर्घकालीन योजनाएं बना रहे हैं।
विज्ञापन

साध्वी यहां महासंपर्क अभियान के  शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार ने देश की सत्ता पर अपना अधिकार समझा लेकिन जनता ने इस बार नरेंद्र मोदी को वोट देकर देश की बागडोर सौंपी है, इसलिए कांग्रेस पार्टी को चिंता सता रही है। साध्वी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें क्या मालूम कि गरीबी क्या होती है। गरीबी को नरेंद्र्र मोदी ने नजदीक से देखा और जाना है। एक साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने तमाम योजनाएं लागू कर किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्रोें और गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। सड़क पर कांग्रेस के हंगामा करने को साध्वी ने घड़ियाली आंसू बताया। साध्वी ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से विदेशों में देश का मान बढ़ा है और भारत सुपर पॉवर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की जन-धन योजना, स्वच्छता अभियान समेत तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का अपील की।

950 करोड़ रुपये पड़ा है प्रदेश सरकार के पास
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सपा सरकार केंद्र्र पर बजट न देने का झूठा आरोप लगा रही है, जबकि केंद्र का 950 करोड़ रुपया प्रदेश सरकार के पास पड़ा हुआ है। साध्वी ने अमर उजाला से एक भेंट में कहा कि किसानों की मदद के  नाम पर किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। साध्वी ने कहा कि सपा के राज में कोई सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े व्यापारियों से लूट के बाद हत्या हो रही है। पुलिसवाले थानों को अपनी जागीर मानकर मनमानी कर रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, गुंडागर्दी बढ़ी है। इस बार 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा सिर्फ सैफई तक सिमट जाएगी।
विज्ञापन


साध्वी से कार्यकर्ताओं ने उठाई मांग
गोवंश विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विजय कुमार शुक्ला रिंकू ने गोला गोकर्णनाथ में फल संरक्षण केंद्र दोबारा चालू कराने की मांग करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आशीष श्रीवास्तव ने नदियों में गिराए जा रहे प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए ज्ञापन सौंपा। कहा कि चीनी मिलों के गंदे पानी से नदियों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

इन्होंने किया संबोधित
पूर्व मंत्री रामकुमर वर्मा, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, साकेंद्र वर्मा, आशू मिश्रा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, शरद वाजपेयी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, सुधा शर्मा, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश पटेल, अनूप शुक्ला, रमेश चंद मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, अनुपम अवस्थी, सुनीता शुक्ला, पन्नालाल अग्रवाल, दीपक पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें