सीबीएसई 10वीं के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित हो गए। जिसमें ग्रेड प्वाइंट
के लिहाज से ज्यादातर विद्यार्र्थियों ने अच्छे प्रतिशत हासिल किए। समय पर
बोर्ड वेबसाइट पर नतीजे घोषित नहीं कर सका तो सर्वर डॉउन होना भी लोगोें को
खल गया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद विद्यार्थी नतीजे देख सके, जिसमें कई
विद्यार्थियों ने अधिकतम 10 सीजीपीए (कम्युलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज)
हासिल कर परिवार और अपने स्कूल का नाम रोशन किया तो स्कूल प्रबंधन भी
नतीजों से काफी खुश नजर आया।
सीजीपीए ग्रेडिंग सिस्टम के कारण अधिकतर
विद्यार्र्थियों का प्रदर्शन ओवरऑल अच्छा रहा। वहीं पंजीकृत विद्यार्थियों
के मुकाबले ज्यादातर विद्यार्र्थी पास होने में सफल रहे। लड़कों की तरह
लड़कियों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर कॅरिअर की आधारशिला रख दी है। ग्रीन
फील्ड एकेडमी के 309 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी। जिसमें
ज्यादातर विद्यार्र्थी सफल रहे। अजमानी इंटरनेशल स्कूल के 160 और पाल
इंटरनेशल स्कूल के 45 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें अधिकतर सफल
रहे। इसी तरह डान बास्को कालेज, सीबी सिंह गौर मेमोरियल स्कूल, पं.दीनदयाल
उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहा है।