फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बड़े मंगल पर दिखा भक्ति, सेवा व सद्भाव का संगम

Tue, 02 Jun 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लाल्हापुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगल पर जिले भर में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का माहौल रहा। सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों तथा घंटों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस विनोद मिश्रा के नेतृत्व में भंडारा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। बेहजम के लखनापुर स्थित बालाजी मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। यहां सुबह से खीर-पूड़ी, सब्जी-पूड़ी के भंडारे और शर्बत के स्टॉल लगे रहे।
अलीगंज के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंदिर परिसर में आधा दर्जन स्थानों पर भंडारे लगे और शरबत व उबले चने का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भीरा में नहर के आगे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भीरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष रोहित दुबे के नेतृत्व में भी भंडारा आयोजित किया गया।
गोला गोकर्णनाथ के लाल्हापुर स्थित हनुमान मंदिर में भजन गायक मुनेंद्र शुक्ला की टीम ने सुंदरकांड पाठ किया। विधायक अमन गिरि ने पूजन-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा सब्जी मंडी, मिल डायवर्जन मार्ग, कंजा देवस्थान और संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। शहर में कई स्थानों पर भंडारे और शीतल जल के प्याऊ लगाए गए।
संसारपुर के ग्राम नगरिया स्थित प्राचीन देवी मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जगदीश प्रसाद वर्मा, बल्लाराम वर्मा, इंद्रपाल, परमेश्वरदीन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मोहम्मदी में पुवायां तिराहे के पास गोला मार्ग बाजार खुर्द में मनोज गुप्ता ने भंडारा कराया। बिजुआ के पड़रिया तुला स्थित बालाजी पावन धाम में विशाल भंडारा हुआ। समाजसेवी खजांचीलाल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भी भव्य भंडारा आयोजित किया गया।
पलिया में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के प्रतिनिधि दीपक तलवार की दुकान के सामने, स्टेशन मार्ग पर डॉ. सक्सेना क्लीनिक के सामने तथा माल गोदाम मार्ग पर श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत, सब्जी-पूड़ी और हलवा वितरित किया गया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गर्ग पप्पी भैया ने प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर में पूजन के बाद संपूर्णानगर मार्ग पर राजमा-चावल, बूंदी और छाछ का भंडारा लगाया। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड में भी भंडारे का आयोजन हुआ।
पसगवां सीएचसी के गेट पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। डॉ. अश्वनी वर्मा ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर डॉ. निशांत गुप्ता, फार्मासिस्ट अनीता शर्मा, आराधना अवस्थी माैजूद रहे।
बरबर के दुल्हापुर किसान, भौनापुर, रसूलपुर और गलरई गांवों में श्रद्धालुओं ने हलवा-पूड़ी और शरबत वितरित किया।

लाल्हापुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।

लाल्हापुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।

लाल्हापुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें