फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ससुराल आए युवक की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/ फूलबेहड़। पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। परिवार वालों ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव ककरहा गांव निवासी 36 वर्षीय इसरार मंगलवार को फूलबेहड़ के मेहंदी गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख ससुराल वाले उसे पास के एक निजी क्लिनिक पर ले गए। हालत में सुधार न देख उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर इसरार के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की। इस बीच दोनों पक्षों में खूब तकरार हुई। फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि अनबन के बाद मृतक की पत्नी नाराज होकर बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। युवक पत्नी को विदा कराने आया था। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। मृतक के घरवालों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें