फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मारपीट के बाद बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान वृद्धा की मौत

Mon, 07 Sep 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। सरैंया गुलरिपुर निवासी ललिता देवी (70) पत्नी रंगई की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों की मारपीट से आई चोटों को मौत की वजह बताया है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

16 अगस्त को ललिता देवी ने चौकी में तहरीर देकर पड़ोसी मन्नान और करम अली के परिवार पर बच्चों को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। 19 अगस्त को दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
28 अगस्त को ललिता देवी की हालत बिगड़ी तो उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। चार सितंबर को परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने लकवा और हृदय रोग का इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिजन उन्हें नहीं ले जा सके।
विज्ञापन

इससे पहले तीन सितंबर को ललिता देवी के बड़े पुत्र रामऔतार ने चौकी में दोबारा प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें मन्नान के घर के राजू अली, उसकी पत्नी, पुत्री माहिया और पुत्र गुल्फाम पर ललिता देवी से दोबारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे जिला अस्पताल में ललिता देवी की मौत हो गई। पुत्र रामबहादुर समेत अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि राजू अली और उसके परिवार की मारपीट में आई चोटों के कारण उनकी मौत हुई।
विज्ञापन

सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि विवाद के बाद पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। महिला बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें