फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 70 किसानों से एक करोड़ की ठगी कर भाग गया आढ़ती

Wed, 10 Dec 2025 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी के बस्तौली निवासी एक धान व्यापारी ने क्षेत्र के करीब 70 किसानों से करीब एक करोड़ का धान खरीदा। किसानों को बिना भुगतान किए व्यापारी भाग निकला। किसानों को इस बात की जानकारी हुई तो किसान कोतवाली मोहम्मदी पहुंचे।
विज्ञापन

ठगी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होते देख किसान मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे जहां पर एसपी ने किसानों को आश्वासन देकर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी और रकम वापस कराए जाने की बात कही। इस बात की सूचना पर गोला विधायक अमन गिरि भी पहुंचे और एसपी से जल्द कार्रवाई करने का बात कही।
बताते चलें कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के बस्तौली गांव में आढ़त चलाने वाले व्यापारी अरविंद प्रजापति पर करीब 70 किसानों से लगभग एक करोड़ रुपये की धान खरीदकर फरार होने का आरोप लगाया। किसानों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। इससे नाराज किसानों ने एसपी कार्यालय का रुख किया। किसानों का कहना था कि बस्तौली के उमेश शुक्ला की दुकान में गोला के गोगांवां निवासी व्यापारी अरविंद ने धान की आढ़त शुरू की थी। किसान आशीष कुमार ने बताया कि युवक क्षेत्र के किसानों से धान की खरीदारी करता था।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने अक्तूबर माह में करीब 70 किसानों से लगभग एक करोड़ रुपये की धान खरीदा। किसानों से तीन दिनों के भीतर भुगतान करने की बात कही। किसानों का आरोप है कि आढ़तिए ने न तो रुपये दिए और न ही धान वापस किया। किसानों में पनप रहे गुस्से की भनक मिलते ही आरोपी परिवार समेत रफूचक्कर हो चुका है। इससे किसानों में गुस्सा फूट पड़ा।
जानकारी मिलते ही किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों की समस्या देखकर विधायक अमन गिरि एसपी कार्यालय पहुंचे। विधायक के मुताबिक एसपी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करेगी और किसानों के साथ न्याय सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें