फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएम सबसे पहले पहुंचेंगे पलिया की चंदनचौकी

Fri, 10 Apr 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मियांपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद के चंदनचौकी और मियांपुर में पहुंचेंगे। जहां विस्थापित परिवारों के साथ जनपद वासियों को बड़ी सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दो अलग-अलग स्थानों पर होने से सरकारी अमले में आपाधापी बची है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन दो भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन

डीएम, एसपी सहित अन्य अफसर चंदनचौकी में कमान संभालेंगे, जबकि मियांपुर में कमिश्नर, सीडीओ, एडीएम सहित अन्य अफसर रहेंगे। प्रशासन का दावा है कि तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अगुवाई में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री सबसे पहले पलिया के चंदन चौकी पहुंचेंगे, जहां थारू परिवारों एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से यहां आए आवासित परिवारों को भौमिक अधिकार प्रदान करेंगे। योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण देंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी देंगे। निर्माण कार्याें का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत ‘ओडीओपी’ योजना के तहत निर्मित हैट पहनाकर किया जाएगा। इसके बाद सीएम मोहम्मदी के मियांपुर पहुंचेंगे। जहां विभाजन के समय विस्थापित परिवारों को भौमिक अधिकार देंगे। योजनाओं के लाभार्थियाें को चेक देंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
11:00 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
11:30 बजे पलिया के चंदनचौकी में हेलीकॉटर उतरेगा।

11:40 बजे चंदनचौकी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
11:40 से 12:40 तक मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम होगा।
12:45 बजे चंदनचौकी से वापस हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
01:00 बजे मोहम्म्दी के मियांपुर में हेलीकाॅप्टर उतरेगा।
01:10 बजे मियांपुर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
01:15 से 02:15 तक मियांपुर के पूरे कार्यक्रम में रहेंगे।
02:25 बजे मियांपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें