फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पहली बारिश में ही खुली सफाई के दावों की पोल

Thu, 29 May 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन में बरसात होने से तालाब बनी सड़कें। संवाद
विज्ञापन
निघासन। नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड नंबर-15 में हल्की बारिश ने ही सफाई व्यवस्था के दावों की सच्चाई सामने ला दी। हाईवे का सारा पानी नालियों में जाने के बजाय बस्तियों और रास्तों में जमा हो गया। नालियां गंदगी और कचरे से पूरी तरह जाम पड़ी हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो सकी। इससे दर्जनों घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय मिश्रा ने बताया कि कई बार नगर पंचायत से नालियों की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजा यह है कि बारिश होते ही पानी सड़कों और घरों में भर गया। कस्बा वासियों का कहना है कि नगर पंचायत सिर्फ कागजों में सफाई अभियान चलाती है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियों में वर्षों से सफाई नहीं हुई।
सफाई को लेकर की गई तैयारियों की पोल खुलने से नगर पंचायत प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी, जो कुछ समय के बाद सामान्य हो गई थी।
-दिनेश शुक्ला, ईओ, निघासन

निघासन में बरसात होने से तालाब बनी सड़कें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें