मेडल के साथ शिवम व उनके ट्रेनर-संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बॉडी शो में आईसीएन का गोल्ड मेडल हासिल किया है। मेडल मिलने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जिम के ट्रेनर और अभिभावकों को दिया है।
मोहल्ला काशीनगर निवासी राजीव गुप्ता के पुत्र शिवम गुप्ता ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनका वजन 110 किलो था। वजन अधिक होने की वजह से लोग अलग तरीके से देखते थे। शिवम ने एक जिम का सहारा लिया और बिना किसी दवाई के अपना वजह 60 किलो तक ले आए। इसके बाद शिवम ने आई कंपलीट नेचुरल रजिस्टर्ड आरआरआर बाॅडी शो में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल हासिल किया। शिवम को हैदराबाद में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान यह मेडल मिला है। संवाद