फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे में डूबा शहर, मंडल में दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा खीरी

Fri, 19 Dec 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह शहर में छाया रहा घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन



लखीमपुर खीरी। लखनऊ मंडल में शुक्रवार को खीरी दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। एक ओर जहां दिन भर शहर समेत जिले के ग्रामीण इलाके भी घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे, वहीं शीतलहर ने भी पूरे दिन लोगों को सताया।
घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से कम रही। गलन से बचने के लिए लोग जगह-जगह पर अलाव तापते नजर आए। ठंड और भीषण कोहरे से अभी फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। शनिवार को मौसम विभाग ने बहुत ही घना कोहरा पड़ने की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके चलते यह हरदोई के बाद दूसरा सबसे ठंडा जिला शुक्रवार को रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरदोई में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तो नौ डिग्री सेल्सियस ही रहा, पर अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं बढ़ पाया। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान तो 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, पर न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया।
जिले में शुक्रवार को पूरा दिन सर्द हवा चलती रहीं। इससे गलन काफी बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों से अपना शरीर ढक कर ही बाहर निकले और कई जगहों पर अलाव तापते नजर आए। सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार और सड़कों पर चहल-पहल भी काम रही। सबसे ज्यादा दिक्कत ठंड की वजह से स्कूली बच्चों को हुई, हालांकि स्कूलों के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 10:00 बजे से किया गया है, पर क्योंकि पूरा दिन ही कोहरा और शीत लहर का प्रकोप रहा। इससे इस समय परिवर्तन के बाद भी कोई राहत नहीं मिल पाई।

पलिया में तहसील प्रशासन ने जलवाए अलाव

पलियाकलां। सर्दी का बढ़ता प्रकोप देखकर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने लेखपालों के साथ बैठक की। निर्देश दिया कि कहीं भी अलाव में कोताही न बरती जाए।
एसडीएम के निर्देश पर मुख्य चौराहे से लेकर धार्मिक स्थल, कमल चौराहा, स्टेशन चौराहा, मेला सिंह चौराहा, शेर सिंह चौराहा और पुराना बस अड्डा चौराहा समेत ग्रामीण क्षेत्र मझगई, नौगवां और संपूर्णानगर आदि जगहों पर भी तहसील प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था कराई गई है। एसडीएम ने बताया, बढ़ती शीत लहर को लेकर अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि लेखपाल के जरिये कंबल वितरण भी किया जा रहा है। संवाद

सर्दी में बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
ओयल। सर्दी बढ़ते ही लोगों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सांस व बीपी की समस्याएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर 646 नए मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में बच्चों के साथ बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

डॉक्टर शिखर वाजपेई ने बताया कि गर्मी की अपेक्षा आम मरीजों की ओपीडी कम हुई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 वृद्धजन ओपीडी में आते हैं। बुजुर्गों को सलाह दी जाती है कि वह स्वच्छ और गर्म कपड़ों से शरीर को ढककर रखें। सुबह व साम जब सर्दी अधिक होती है तो टहलने न निकलें। आवश्यकता न हो तो बाहर न निकलें। धूप में बैठकर व्यायाम करें। पीने के लिए गुनगुना पानी का इस्तेमाल करें। खाने में पौष्टिक आहार व गर्म ताजा भोजन खाएं। शरीर को गर्म रखने के लिए सूप पिएं, सुबह-सुबह न नहाएं। नहाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें। नियमित समय पर जांच कराते रहें और कोई भी समस्या होने पर कुशल चिकित्सक से सलाह लेकर ही इलाज प्रारंभ करें। संवाद

शुक्रवार सुबह शहर में छाया रहा घना कोहरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें