फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर बच्चों ने पौधे रोपे

Sat, 05 Sep 2015 10:53 PM IST
खमरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरा बाल विद्या मंदिर में बच्चों ने पौधरोपण कर शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर कालेज के शिक्षकों और छात्रों ने विद्यालय परिसर और पीलीभीत-बस्ती रोड के किनारे रेहुआ गांव के पास पौधे रोपे।
विज्ञापन

कस्बे के ऐरा बाल विद्या मंदिर के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को क्षेत्र में पौधरोपण कर मनाया। शिक्षकों और छात्रों ने विद्यालय परिसर के अलावा पीलीभीत-बस्ती मार्ग के किनारे आम, नीम, पीपल, गूलर आदि के करीब 200 पेड़ लगाए। प्रबंधक मोहन लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण असंतुलन का मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव और वृक्षों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर अनुपमा शर्मा, पूनम वर्मा, विनीत शुक्ला, नित्यानंद मिश्र, रानी अवस्थी, अवधेश, सुषमा गुप्ता आदि शिक्षिकाओं के अलावा सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें