फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर-घर से कूड़ा ले जाने वाली ठेलियां ही हो गईं कचरा

Wed, 10 Dec 2025 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कूड़ा उठाने वाली ठेलिया में पैडल तक नहीं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर से कूड़ा लाने वालीं ठेलियां ही कचरा हो गई हैं। किसी में पैडल नहीं हैं तो कुछ में चेन ही नदारद है। वहीं, कुछ में कूड़ा रखने वाले बॉक्स तक टूट चुके हैं। इससे मोहल्लों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका हर साल करोड़ों रुपये सफाई व्यवस्था पर खर्च कर रही है, लेकिन मंगलवार को पड़ताल की गई तो जमीनी हकीकत कुछ और निकली। सफाईकर्मी आज भी हत्थू ठेलियों से कूड़ा ढोने के लिए विवश हैं। हालांकि, पालिका के पास बड़े वाहन भी हैं, लेकिन तंग गलियों में ठेलियां ही भेजी जाती हैं। ये काफी जर्जर अवस्था में हैं। इस वजह से कूड़ा उठाने में दिक्कत आती है या फिर कई दिन कूड़ा उठता नहीं हैं।

अधिकांश ठेलियां इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि उन पर कूड़ा भरकर गंतव्य स्थल तक ले जाना बेहद कठिन हो जाता है। बीच-बीच में कूड़ा गिरता रहता है। कई ठेलियों में पैडल व चेन तक नहीं हैं। वहीं, कई जगह से टूटे होने के कारण सफाईकर्मियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि तीन से चार वर्ष में इन हाथ ठेलियों की स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि इन्हें बदला जाना चाहिए, लेकिन मरम्मत के भरोसे काम चलाया जा रहा है। मरम्मत के दौरान मोहल्लों में कूड़ा उठान बंद हो जाता है, जिससे गंदगी फैलती है।
-

टूटी ठेली से रोज कूड़ा ढोना पड़ता है। मेरी ठेली में चेन तक नहीं है। उसे खींचकर ले जाना पड़ता है, जिससे दिक्कत होती है। हालांकि, ठेलियां बनवाने की व्यवस्था है, लेकिन वो तुरंत नहीं मिल पाती।
-जोगेंद्र, सफाईकर्मी



जब ठेली मरम्मत के लिए जाता है तो मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग जाते हैं। ठेली ठीक होने पर जब जाते हैं तो लोग हमसे नाराजगी जताते हैं, जबकि गलती व्यवस्था की है। जैसे-तैसे काम चला रहे हैं।
- अरुण, सफाईकर्मी


नगर पालिका की सभी ठेलियां खराब हो चुकी हैं। अगर इनकी जगह नई मिल जाएं तो दिक्कत खत्म हो सकती है। बाकी मरम्मत करवाकर काम किया जा रहा है। कोशिश रहती है कि काम न रुके।
- सोहित, सफाईकर्मी
-
ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर में कई स्थानों पर नगर पालिका की ठेलियाें की मरम्मत की दुकानें हैं, जिसके रुपये पालिका देती है। बाकी जो अधिक जर्जर हैं, उनकी जगह नई ठेलियां भी उपलब्ध करवा दी जाती हैं। सभी वार्डों में करीब 100 ठेलिया हैं।
-डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष

कूड़ा उठाने वाली ठेलिया में पैडल तक नहीं। संवाद

कूड़ा उठाने वाली ठेलिया में पैडल तक नहीं। संवाद

कूड़ा उठाने वाली ठेलिया में पैडल तक नहीं। संवाद

कूड़ा उठाने वाली ठेलिया में पैडल तक नहीं। संवाद

कूड़ा उठाने वाली ठेलिया में पैडल तक नहीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें