अंबेडकरनगर की शारदा नहर में नहीं बचा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
एक महीने तरस रहे थे ग्रामीण
खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों में पानी आते ही एक महीने से फसलों की सिंचाई करने को तरस रहे किसानों में पानी की मारामारी शुरू हो गई। बड़ी नहरेें में पानी आते ही कुलाबों पर पहले सिंचाई करने के लिए किसानों में होड़ लग गई। झंझट से बचने के लिए बहुतेरे किसान नहर में पंपसेट लगाकर सिंचाई करने में जुट गए हैं, जबकि कुछ किसान ऐसे हैं जो पहले सिंचाई करने की जिद पर अड़े हैं ऐसे कई मामले पुलिस तक जा पहुंचे हैं।
उधर बड़ी नहरों की सहायक अल्पिका नहरों संसारपुर रजबहा, रामपुर डाटपुर माइनर, धिरावां माइनर परेली नयागांव माइनर की हालत यह है कि उनमें टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जगह-जगह बांध लगे होने से बुधेली नानकार, वन बुधेली, बंजारगंज, नरसिंहपुर, लक्ष्मीपुर, महेशपुर, भिम्मापुर, टीकापुर, कन्हैयागंज, नयागांव, झाऊपुर आदि ग्रामों के किसान नहरों में पानी आने की बाट जोह रहे हैं।