फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरात आने से पहले दोबारा चली गई दुल्हन, बैरंग लौटा दूल्हा

Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला बरबंडा में भीरा थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया से बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को उस समय बैरंग लौटना पड़ा, जब पता चला कि दुल्हन घर से नदारद है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

बरात पड़रियातुला गांव से आई थी। दूल्हा और बाराती जब लड़की के घर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि दुल्हन घर से गायब हो गई है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो बरात लौट गई।
बताया गया है कि युवती ने पहले भी इस शादी के लिए मना किया था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं हुए थे। इसी बीच वह मझगईं थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमी के घर चली गई थी। उस समय परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने समझाकर उसे वापस घर भेज दिया था। यह बात लड़के पक्ष को भी मालूम थी, इसके बावजूद वे शादी के लिए तैयार हो गए थे।
विज्ञापन

हालांकि, ऐन मौके पर युवती दोबारा घर से चली गई। मामले की गंभीरता के बावजूद पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी गई है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें