बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के नब्बूपुर में बाइक की टक्कर से मृत 71 वर्षीय दुर्योधन कटियार का बृहस्पतिवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमाॅर्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा था।
यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब पौने 12 बजे नब्बूपुर चौराहे से 200 मीटर पहले हुई थी। लखीमपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दुर्योधन कटियार पुत्र प्रभू को टक्कर मार दी थी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सम्पूर्णानगर के कमलापुर निवासी शिवकुमार और उनकी बहन करिश्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिजन घायल दुर्योधन को डायल 108 एम्बुलेंस से बिजुआ सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भीरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।