फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बस्तौली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जहरुद्दीन इलेवन और इटकुटी वाॅरियर्स की जीत

Thu, 11 Jun 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। बस्तौली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन तीन में बुधवार रात दूधिया रोशनी के बीच दो रोमांचक मुकाबले हुए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इन मैचों में जहरुद्दीन इलेवन और इटकुटी वाॅरियर्स टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला जहरुद्दीन इलेवन और भीरा लीजेंड्स के बीच हुआ। इसमें जहरुद्दीन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 119 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अजय टेनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 50 रन बनाए।
120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीरा लीजेंड्स की टीम निर्धारित ओवरों में 81 रन ही बना सकी। इस तरह जहरुद्दीन इलेवन ने मुकाबला जीत लिया। शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए अजय टेनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला सादाब इलेवन मालपुर और इटकुटी वाॅरियर्स के बीच हुआ। इसमें में सादाब इलेवन मालपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन इटकुटी वाॅरियर्स के गेंदबाजों के सामने टीम संघर्ष करती नजर आई। सादाब इलेवन निर्धारित 10 ओवर में केवल 50 रन ही बना सकी।
जवाब में इटकुटी वाॅरियर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 4.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
इस मैच में अरबाज ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ छह रन देकर तीन विकेट झटके। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें