लखीमपुर खीरी। मंगलवार दोपहर भंसड़िया के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। आरपीएफ ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट देर से ट्रेन रवाना हुई।
मृतक की जेब से लखीमपुर से फरधान तक का रेल टिकट मिला है। पुलिस का मानना है कि ट्रेन फरधान में न रुकने की बात पता चलने पर ग्रामीण ट्रेन से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि सदर कोतवाली के ग्राम पिपरिया बाइपास निवासी मुन्नी लाल (52) घर से कहासुनी होने के बाद निकल गया था। मंगलवार को दोपहर गाड़ी संख्या 05029 से हादसा होने की बात सामने आ रही है। संवाद